KORBA: आज सांसद ज्योत्सना महंत की नामांकन रैली में उमड़ेगा रेला

          कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा आज 16 अप्रैल, मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात वे रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगी। ज्योत्सना महंत के नामांकन रैली में 2 दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हजारों की संख्या में रहेगी। कांग्रेस परिवार ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांगे्रस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित सभी अनुषंगी संगठनों के कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



                    Hot this week

                    रायपुर : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

                    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी के नेतृत्व में कालाबाजारी और...

                    कोरबा : BALCO ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    Related Articles

                    Popular Categories