कोरबा: CSEB के इंजीनियर ने किया सुसाइड… हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में लगाई फांसी, साथियों ने खिड़की से देखा, तब पता चला मामला

              KORBA: कोरबा में CSEB के इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। उसने हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में फांसी लगाई है। साथियों ने उसका कमरा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

              पिछले 10 महीने से इंजीनियर हॉस्टल में रह रहा था। कृष्ण कांत की फाइल फोटो

              पिछले 10 महीने से इंजीनियर हॉस्टल में रह रहा था। कृष्ण कांत की फाइल फोटो

              कृष्ण कांत साहू CSEB में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में काम करता था। इस वजह से वह पिछले दस माह से जीटी हाॅस्टल में रह रहा था। रोज की तरह वह रविवार रात को भी खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। मगर सोमवार सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला।

              इसी पंखे पर युवक ने फांसी लगाई है।

              इसी पंखे पर युवक ने फांसी लगाई है।

              उधर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद खिड़की से देखने पर उसकी आत्महत्या करने की बात पता चली। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल ये नहीं पता चला सका है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories