KORBA: पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, सुसाइड से पहले सात फेरे लगाकर शादी करने की आशंका, मृतक युवती के गले में मंगलसूत्र और माथे पर मिला सिंदूर

              कोरबा: जिले में पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। लखनपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में एक मचान पर दोनों के शव अलग-अलग रस्सियों से लटके मिले। दोनों कल शाम से घर से लापता थे। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस के मुताबिक युवती के गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर भी है, इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने मरने से पहले शादी की थी। वहीं, घटनास्थल पर जली हुई लकड़ी भी मिलीं। इससे अनुमान है कि दोनों ने सुसाइड से पहले सात फेरे भी लिए।

              युवक की उम्र करीब 20 साल और युवती 18 साल की है जो करमंदी उरगा क्षेत्र की रहने वाली थी। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि युवक और युवती रिश्तेदार थे। संभवतः परिवार को उनका प्रेम प्रसंग स्वीकार नहीं रहा होगा।

              अलग-अलग रस्सी में लटके थी दोनों की लाश

              अलग-अलग रस्सी में लटके थी दोनों की लाश

              पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

              पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर लिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। कोरबा जिले में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। हाल ही में एक अन्य प्रेमी जोड़े ने भी शादी के कुछ दिन बाद आत्महत्या कर ली थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत...

                              रायपुर : 42 वर्षीय महिला का विशाल एवं बहु-फाइब्रॉइड गर्भाशय का सफल उपचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा...

                              रायपुर : निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर

                              अन्नपूर्णा खाद भंडार सीलकृषि विभाग की कार्रवाई, 7 दिनों...

                              रायपुर : अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                              Related Articles

                              Popular Categories