कोरबा : कोसाबाड़ी नर्सरी में फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में भर्ती था युवक, भागकर की आत्महत्या; बीमारी से था परेशान

          KORBA: कोरबा के चंदनपुर कोसाबाड़ी नर्सरी में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

          बताया जा रहा है कि कड़ी मशकत के बाद शव की पहचान कोरबी चौकी के ग्राम पाली दर्रीपारा निवासी दिनेश सागरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दिनेश मानसिक तौर पर बीमार था। कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

          लाश मिलने की खबर के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।

          लाश मिलने की खबर के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।

          नस को काटकर फांसी के फंदे पर लटका

          बताया जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर अस्पताल से भागकर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। मृतक के हांथों में इंजेक्शन इंजेक्टर लगा हुआ था। हाथों की नस को काटकर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

          नर्सरी में मिली फांसी पर लटकी लाश।

          नर्सरी में मिली फांसी पर लटकी लाश।

          दिनेश अस्पताल से हो गया था गायब

          परिजनों ने कहा कि दिनेश की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन उसे राहत नहीं मिल पा रही थी। दिनेश अस्पताल से कब गायब हुआ, पता ही नहीं चला। उन्हें घटना की जानकारी हुई तब वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

          पुलिस कर रही मामले की जांच

          कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद सूचना दी थी। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दिनेश कब, कैसे और किन परिस्थितियों में अस्पताल से बाहर निकाला। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा।


                      Hot this week

                      कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                      पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                      कोरबा: ’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

                      महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक...

                      Related Articles

                      Popular Categories