कोरबा : जिले में 5वीं पास के लिए निकली नौकरी, सफाईकर्मी के 1 पद पर भर्ती, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वालों ने भरा फॉर्म; 250 आवेदन जमा

          KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सफाईकर्मी की एक पद के लिए भर्ती निकली है।इसके लिए 250 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि 5वीं पास के लिए भर्ती निकाली गई है, लेकिन ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अभ्यर्थी ने आवेदन किया है।

          मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर दर पर भर्ती निकाली गई है, जिसे कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाएगा। होमगार्ड सेनानी पी बी सिदार ने बताया कि सफाई कर्मी की भर्ती प्रक्रिया के लिए तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

          कोरबा में सफाईकर्मी की निकली भर्ती।

          कोरबा में सफाईकर्मी की निकली भर्ती।

          बेरोजगारी के कारण भरा आवेदन- अभ्यर्थी

          पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले अभ्यर्थी ने बताया कि बेरोजगारी के कारण आज इस पद के भर्ती के लिए आया हूं, जिसके लिए उसने तमाम दस्तावेज उपलब्ध कराया है। वह पांचवी पास है।

          युवा को नौकरी की उम्मीद

          वहीं जिले के अंतिम छोर से आए हुए एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसे नौकरी की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उसे उम्मीद है कि उसका जॉब जरूर लगेगा।

          कोरबा में सफाईकर्मी की एक पद के लिए 250 लोगों ने आवेदन दिया।

          कोरबा में सफाईकर्मी की एक पद के लिए 250 लोगों ने आवेदन दिया।

          180 युवाओं ने भरा आवेदन

          बता दें कि एक पद के लिए 250 आवेदन आए हुए हैं, जिसमें महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में आवेदन जमा किया है। 250 आवेदन में 180 युवाओं ने भरा है। वहीं 70 आवेदन महिलाओं ने भी भरा है।

          पोस्ट ग्रेजुएट भी किए हैं आवेदन

          विभाग के जिला सेनानी ने बताया कि सफाई कर्मी पद के लिए नगर सेना ने आवेदक की योग्यता पांचवी उत्तीर्ण मांगी है, लेकिन कोरबा जिले में पोस्ट ग्रेजुएट लोग भी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories