KORBA : विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रारंभ

              कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगी आधुनिक कृषि की जानकारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): खरीफ सीज़न को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में अग्रसर करने तथा कृषि एवं संवर्गीय योजनाओं एवं नीतियों के बारे कृषकों को जागरूक करने हेतु 05 मई से शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ पूर्व 2026 का आगाज़ 05 मई  से शुरू हो गया है। उक्त अभियान के क्रियान्वयन हेतु कृषि रथ को जिला पंचायत कोरबा के प्रांगण से श्रीमती सुषमा कमला अनंत सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत कोरबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र पाल सिंह कंवर उप संचालक कृषि, डाॅ. सच्चिदानंद मिश्रा उप संचालक पशुपालन विभाग, श्री पतराम पैकरा सहायक संचालक उद्यान, श्री क्रांति कुमार बघेल सहायक संचालक मत्स्य विभाग, श्री मुरली मनोहर बघेल सहायक संचालक कृषि, श्री जी.एस.मरकाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री बी.पी.डहरिया कक्ष प्रभारी, श्री. पी.एल.मिरेन्द्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री चंद्रशेखर चंद्रा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति रही।
              कृषि रथ को प्रचार सामग्री जैसे- लिफेल्ट्स, पाॅम्प्लेट्स एवं कृषकों को वितरित किये जाने वाले आदान सामग्री- मिनीकिट, डी-कम्पोज़र, स्पे्रयर/कृषि यंत्रों से सुसज्जित किया गया है, कृषि रथ के माध्यम से कुल 120 गांवों में दिनांक 05 मई  से 20 मई  तक दस दलों के साथ विशेषकर – एग्रीस्टेक, स्वायल हेल्थ, पी.एम.किसान, दलहन/तिलहन क्षेत्र के विस्तार, संतुलित उर्वरक उपयोग, डी.ए.पी. रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में हरी खाद, जैव उर्वरक, नील-हरित काई को बढ़ावा देना, सीड ड्रील से बीजोपचार, डी-कम्पोज़र बनाने की विधि, विभिन्न योजनांतर्गत मिनीकिट, आदान सामग्री का वितरण आदि कार्य प्रमुख रूप से किया जाएगा साथ ही फसल की नवीन तकनीकों एवं किस्मों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के साथ साझा किया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी विभागीय योजनाओं एवं नीतियों के बारे में किसानों का जागरूक किया जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories