KORBA : जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानों में रोजगार मेला का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेला का आयोजन 11 मई से 15 मई तक किया जा रहा है।
              प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई को आईटीआई चोरभट्ठी, 12 मई को बालक आईटीआई रामपुर कोरबा, 13 मई को आईटीआई करतला, 14 मई को आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा और 15 मई को आईटीआई पाली में प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेला में नियोजक – श्रमिन टैलेन्ट प्रा0लि0 कोरबा, परिनियल टेक्नोलाॅजी प्रा.लि. कोरबा एवं वेदान्ता स्कील लर्नेट स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – फिल्ड टेक्निशियन – 150, एसोसिएट टीम मेम्बर – 50, फिटर/इलेक्ट्रिशियन/होटल मैनेजमेंट/वेल्डर/मोबाईल रिपेयरिंग टेक्निशियन, सिलाई मशीन आॅपरेटर, के 30-30 पद एवं योग्यता – 10वीं, 12वीं एवं आई.टी.आई. पास  आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 20000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।

              रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट ूूूण्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद मंें आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में प्रातः 9.00 बजे से 1.00 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हंै एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- ीजजचेरूध्ध्ेीवतजनतसण्ंजध्ंद8ग्श्र से जुड़ सकते हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन...

                              रायपुर : सरगुजा जिले के टॉपर्स का हुआ सम्मान, कलेक्टर ने लैपटॉप देकर बढ़ाया उत्साह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा...

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

                              हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल...

                              Related Articles

                              Popular Categories