KORBA : संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजितः स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला नोडल अधिकारी आईटी एवं ज्वाइंट कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवीन आधार सॉफ्टवेयर प्रणाली के माध्यम से आधार पंजीयन, अपडेट एवं सुधार की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के लिए यूआईडीएआई से आधार मास्टर ट्रेनिंग प्राप्त असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री खुर्शीद आलम एवं मास्टर ट्रेनर श्री संजय द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने नवीन आधार प्रबंधन प्रणाली के संचालन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक मानकों तथा आधार अपडेट प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। ट्रेनिंग में कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा (जेसी), सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और रायगढ़ जिले के आधार ऑपरेटर एवं आईटी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

              प्रशिक्षण के दौरान सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनिवार्य ‘मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट’ को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए। वर्तमान में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट हेतु जिले के सभी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आधार ऑपरेटरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ज्वाइंट कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर ने कहा कि विद्यार्थियों का समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य में आधार सत्यापन से संबंधित सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने उपस्थित टीम को निर्देशित किया कि शिविरों में उच्च गुणवत्ता, सटीकता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित ऑपरेटरों को नवीन तकनीकी प्रक्रियाओं को अपनाते हुए आधार सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

                              बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्नरायपुर (BCC...

                              KORBA : निगम का बजट भारी बहुमत से पारित

                              बजट सहित कुल 03 प्र्रस्ताव बहुमत से, 05 प्रस्ताव...

                              Related Articles

                              Popular Categories