कोरबा : भारी बारिश के कारण SECL के कुसमुंडा खदान में उत्पादन प्रभावित, चार साल बाद इतनी बड़ी गिरावट, कई डंपर-लोडर जलजले में दबे 

          कोरबा। गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के कारण शहर की अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया। कोयला खदानों में काम प्रभावित हुआ है। सुबह की पाली में एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में काम पर जाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। प्रवेश द्वार में पानी भर गया, इसकी वजह से खदान तक कर्मचारियों को पहुंचने में परेशानी हुई।

          उधर गेवरा खदान में ओवरबर्डन से मिट्टी पत्थर एक जलजले की तरह निजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कैंप आफिस में बह कर आई। जिसमें अनेक डंपर, लोडर दब गए है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। 65 प्रतिशत से अधिक उत्पादन गिर गया है। चार साल बाद इतनी गिरावट दर्ज की गई है। इसके पहले कुसमुंडा खदान में ऐसे ही आए जलजले में बह कर अधिकारी जितेंद्र नागरकर की मौत हो गई थी।



                    Hot this week

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    Related Articles

                    Popular Categories