Monday, February 16, 2026

              KORBA : जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): तहसील पोड़ी उपरोड़ा के जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति मर्यादित टिहलीसराई, ठुठीपीपर पं.क्र. 340 हेतु संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 01 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 19 सितंबर, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन की तिथि 20 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है।  25 सितम्बर  को सोसायटी की विशेष साधारण सम्मिलन में दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान एवं मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की सूचना 27 सितम्बर को जारी की जाएगी।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारियों की निर्वाचन की तिथि 30 सितंबर 2025 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सोसायटी कार्यालय टिहलीसराई में निर्धारित की गई है। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोसायटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है। समिति के सदस्यों को निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस. के. कंवर को जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              कोरबा: सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                              Related Articles

                              Popular Categories