कोरबा: रोजगार मेला: 04 जनवरी को 180 रिक्त पदों में भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला…

            • जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में होगा आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 04 जनवरी कोे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 08 कंपनियां शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले के माध्यम से मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, काउंसलर, असिस्टेंट प्रोफेसर मैनेजमेंट, ऑफिस बॉय, लैब असिस्टेंट, क्रेडिट मैनेजर, टेलीकॉलर, सेल्स मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों में भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 04 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          Related Articles

                          Popular Categories