KORBA : रेडी टू ईट संचालन हेतु चयनित एवं प्रतिक्षा सूची में त्रुटि सुधार

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान अंतर्गत रेडी टू ईट संचालन के लिए समूहों से परियोजना पसान अंतर्गत दिनांक 19.05.2025 को जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह कर्री एवं 20.05.2025 को मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा द्वारा दावा प्रस्तुत किया गया। उक्त समूहों से प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण पश्चात् समिति द्वारा अंतिम एवं प्रतिक्षारत् सूची तैयार कर मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा को चयनित एवं जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह को प्रतिक्षारत् किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया उपरोक्तानुसार चयनित पत्रक के नीचे टीप में छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महानदी भवन रायपुर छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमांक एफ 3-55/2016/50(पार्ट) नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 24.03.2025 के सरल क्रमांक 3.2 के निर्देशानुसार आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी को चयनित किया जाता है का लेख टंकण त्रुटिवश हो गया है जिसे सुधार कर आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी के स्थान पर मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा पढ़ा जावे।


                              Hot this week

                              रायपुर : आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

                              जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को...

                              रायपुर : चिरायु योजना के चिन्हांकित बच्चों के लिए 13 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य शिविर

                              जिला चिकित्सालय रायगढ़ में निजी चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories