Friday, February 20, 2026

              KORBA: 04 मई को आईटी कॉलेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 06 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 04 मई को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 06 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्द्रों के लिये किया जायेगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को मतदान सामग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम रखी जायेगी और 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग में रखी जायेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए कहा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories