Friday, February 20, 2026

              KORBA: कल आईटी कालेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 06 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 04 मई को प्रातः 08 बजे आईटी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 06 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्द्रों के लिए किया जाएगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम रखी जायेगी और 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन को झगरहा स्थित आईटी कालेज स्ट्रांग में रखी जायेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ संबंधित अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मषीनों के सुरक्षित परिवहन हेतु तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी एवं श्री विनय देवांगन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories