KORBA : “राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट“

              • स्टाल में  1056 लोगों ने कराया अपना जॉंच

              कोरबा (BCC NEWS 24): छ.ग.राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के घंटाघर में दिनांक 02 नवंबंर से 04 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल के द्वारा 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया। राज्योत्सव में टीबी मुक्त भारत थीम पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लोगों को सामान्य बिमारी की जॉंच, टीबी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल में टीबी संभावितों की जॉंच के लिए विभागिय एक्सरे वैन तथा विलियम जे क्लींटन फाउंडेशन आई लिफ्ट के द्वारा एक्स-रे किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लगभग 1056 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जॉंच कराया 882 लोगो का बीपी, शुगर का जॉंच कर दवाईयॉं वितरण किया गया, 76 टीबी संभावितों का एक्सरे किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : रेत के अवैध परिवहन मामले में हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन और...

                              रायपुर : हौसले को मिली उड़ान : सुशासन तिहार ने बदली सूरज कुमार वाकरे की जिंदगी

                              80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद नहीं छोड़ा शिक्षा...

                              रायपुर : बेमेतरा में 585 बोरी उर्वरक जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन में किसानों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories