कोरबा: शासकीय कमिर्यों के लिए चार स्तरीय उच्चतर वेतन मान लागू किया गया…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कांग्रेस का प्रचार अभियान धीरे-धीरे शहर विधानसभा क्षेत्र में जोर पकड़ता जा रहा हैं। खासकर वार्डो में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत बैठक लेकर कांग्रेस की रीति-नीति और शहर में हुए विकास कार्यो की जानकारी जोन प्रभारियोे द्वारा दी जा रही हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्र 32 डिंगापुर रिस्दी में जोन प्रभारी श्याम सुंदर ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बैठक में कहा कि समस्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के शासकीय कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान लागू किया गया। अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी को रिक्त पदों पर नियमितीकरण कार्रवाई की गई हैं। किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की। शिक्षाकर्मियों का 2 वर्ष पूर्ण होने पर उनके नियमितीकरण की कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने ने कहा कि कोरबा शहर में पदस्थ कर्मचारियों का इसका लाभ मिल रहा है। बैठक को शहर सह प्रभारी गजानंद साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में समुचित विकास नहीं किया गया। कांग्रेस का महापौर पिछले 9 सालो से शहर का समुचित ढंग से विकास करते आ रहे है। बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर बडी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान

                              श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories