कोरबा: शासन से मिला पट्टा, भूमिहीनों के खिले चेहरे, बने भूमि के मालिक…

            • महापौर राजकिशोर प्रसाद और पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने बांटा पट्टा।
            • वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में बांटे गए पट्टे।
            • वार्ड क्रमांक 17 पथर्रीपारा, 32 डिंगापुर व रामपुर, 7 मोतीसागर पारा के हितग्राही हुए लाभान्वित।

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्द्रर सोनी और निगम की पूर्व महापौर रेणुु अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में पट्टा वितरण किया। वार्ड क्रमांक 17 पथर्रीपारा, वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर व रामपुर, वार्ड क्रमांक 07 मोतीसागर पारा के हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया जिससे बड़ी संख्या में ऐसे लोग लाभान्वित हुए हैं जो एक लम्बे अरसे से शासकीय भूमि पर झुग्गी, झोपड़ी बनाकर निवासरत थें लेकिन उन्हें हमेशा इस बात की चिन्ता बनी रहती थी कि उनकी झोपड़ियों को कभी भी तोड़ा जा सकता है। पट्टा मिल जाने के बाद उनके चेहरों पर आई खुशी देखकर ऐसा लगता था जैसे वर्षों की प्रतीक्षा के बाद उनकी मुराद पुरी हुई है। शासन की पट्टा वितरण योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों को महापौर राजकिशेर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्दर सोनी और पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने बधाई दिया।

            वार्ड क्र. 33 के पार्षद पालूराम साहू ने कहा कि भाजपा के घोषित प्रत्याशी पट्टा वितरण कार्य पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने एक स्थान पर कहा कि भाजपा की सरकार आने पर एक-एक घर को चिंहाकित कर पट्टा प्रदान करेंगे। इससे पहले 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार थी और भाजपा के घोषित प्रत्याशी 5 वर्षों तक विधायक व संसदीय सचिव भी थे। तब उन्हें पट्टा देने का ध्यान तक नहीं आया। अब कांग्रेस सरकार द्वारा पट्टा देने का कार्य किया जा रहा है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।

            वार्ड क्र. 07 के पार्षद संतोष लांझेकर ने कहा कि जयसिंह भैय्या 15 वर्षो तक विधायक हैं लेकिन पिछले 10 वर्षो के उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और उनके इस कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार है। इस पौने 5 वर्ष के कार्यकाल में से लगभग 2 वर्ष कोरोना खा गया और निगम चुनाव व लोकसभा चुनाव, पंचायत आदि चुनावों में लगभग 1 वर्ष आचार संहिता में चला जाता है, फिर भी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री साहब की सहमति व घोषणा पर 6 नवीन जिला, 19 एडीएम कार्यालय, 83 नवीन तहसील का गठन व संचालन सुनिश्चित कराया।
            पूर्व पार्षद मुकेश राठौर ने बताया कि हम जहां रहते है वहां पूरी जमीन सीएसईबी की है जिसे राजस्व मंत्री ने सीएसईबी से वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कराई। इसी प्रकार एनटीपीसी, बालको, एसईसीएल की रिक्त भूमि पर बसे लोगों के लिए जमीन का वापस कराने की प्रक्रिया पूरी कराते हुए पात्रता अनुसार पट्टा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पट्टा देने का कार्य कोई एक-दो दिनों मे पूरा नहीं हुआ। इस कार्य को प्रक्रिया में लाने पिछले 4 वर्षो से कड़ी मेहनत की जा रही है।

            उल्लेखनीय है कि कोरबा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से राजस्व विभाग द्वारा पट्टा आवंटन नियमावली की जटिल प्रक्रियाओं को सरलीकृत करने का कार्य किया गया जिसका परिणाम है कि आज ज्यादा से ज्यादा लोगों को भूमि का पट्टा प्राप्त करने की पात्रता मिल सकी है। पट्टा वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories