Saturday, February 14, 2026

              कोरबा : दिल दहला देने वाली घटना, कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश, स्कूल बैग और बोरे में भर कर फेंका गया, इलाके में फैली सनसनी

              कोरबा. जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

              यह मामला पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर का है. युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है. इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              Related Articles

                              Popular Categories