KORBA : बाइक और एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी और बच्चे घायल, शराब के नशे में धुत थे युवक; अस्पताल में इलाज जारी

              कोरबा: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास शराब के नशे में धुत्त दो बाइक सवार युवकों ने एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी और बच्चे को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

              स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक में सवार युवकों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्टिवा से दंपति काफी दूर जा गिरे। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार दंपति एमपी नगर के रहने वाले हैं, जो फूलों का व्यवसाय करते हैं। पति-पत्नी और बच्चे दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे।

              वही, बाइक सवार युवक काशी नगर बस्ती के रहने वाले हैं। हादसे के बाद दोनों शराब के नशे में इतने चूर थे कि अपना नाम नहीं बता पा रहे थे। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उल्लास साक्षरता केंद्र का छठवां बैच शुरू : 90 पुनर्वासित युवा बनेंगे साक्षर

                              उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से शिक्षा की मुख्यधारा से...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

                              छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के...

                              KORBA : नैनो उर्वरक-कम लागत, अधिक उत्पादन, खुशहाल किसान

                              नई तकनीकों से जुड़े कृषक दिनेश अग्रवाल, नैनो उर्वरकों...

                              KORBA : जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

                              अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, मुआवजा वितरण के प्रकरणों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories