Thursday, February 26, 2026

              KORBA : हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा-2026 : जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत आज हाई स्कूल परीक्षा विषय सामाजिक विज्ञान (300) की परीक्षा आयोजित की गई। कोरबा में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा कुल 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल क्रमांक 1 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बालको, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बालको, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार, दल क्रमांक 2 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, भैसमा, नोनबिर्रा, सेन्द्रीपाली, रामपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोतली का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 4 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेमरू एवं अजगरबहार का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 5 द्वारा सेजेस तिवरता, चैतमा, माखनपुर, मुनगाडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकसाही और रिजर्व दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमिना, सेजेस कोरबी, चोटिया का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित होना पाया गया। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 12,425 रही, जिनमें से 12,069 विद्यार्थी उपस्थित थे और 356 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी

                              जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया...

                              KORBA : स्वच्छता महाअभियान के दूसरे दिन आज वार्ड क्र. 23 एवं 27 में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान में वार्डो में पैदल...

                              Related Articles

                              Popular Categories