KORBA: हाइवोल्टेज ड्रामा.. पत्नी से झगड़ा कर टॉवर पर चढ़कर पति ने दी धमकी- कूद ही जाऊंगा… मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा; घंटे भर बाद पुलिस ने समझाकर उतारा

              कोरबा (BCC NEWS 24): हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण नीचे कूद जाने की धमकी देता रहा। मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवलपुर के आश्रित मोहल्ला केछवापारा का है। यहां रहने वाला बिपत कुमार (30) का अपनी पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला और गांव के पास से होकर गुजरे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया।

              मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पसान थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हाईटेंशन टॉवर से नीचे कूद जाने की धमकी दे रहे बिपत कुमार समझाया, तब जाकर वह नीचे उतरा। करीब घंटेभर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

                              छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...

                              Related Articles

                              Popular Categories