कोरबा: भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, बेकाबू कार पहले डिवाइडर टकराई, फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी

            कोरबा: जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी।

            घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि कोरबा के बुधवारी में रहने वाले सोनी परिवार चांपा में चौथिया समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य रात करीब 2 बजे कार से लौट रहे थे। इस दौरान फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

            मोंगरा सोनी की फाइल फोटो, जो देवेंद्र की मां है।

            मोंगरा सोनी की फाइल फोटो, जो देवेंद्र की मां है।

            तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद वह पलट गई और फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के प्रियांश की मौत पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार आगे से बुरी तरह डैमेज हो गई है।

            ये तस्वीर देवेंद्र सोनी की है। (फाइल फोटो)

            ये तस्वीर देवेंद्र सोनी की है। (फाइल फोटो)

            जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मोंगरा सोनी और प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में रखा गया है। वहीं देवेंद्र सोनी की लाश जिला अस्पताल जांजगीर में है। जो कि रिश्ते में मां-बेटा और नाती हैं।

            दो दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी।

            दो दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी।

            वार्ड पार्षद सुभाष राठौर बताया कि दो दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी, जिसमें बीरेंद्र सोनी का परिवार चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है। मृतक परिवार का टेंट हाउस का व्यवसाय है।

            इधर पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

            घायल को प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

            घायल को प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

            हादसे में कार सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई है।

            हादसे में कार सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई है।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories