कोरबा: भारतमाला मार्ग पर देर रात चलती कार पर पथराव, लूट के इरादे से बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, हफ्ते भर में दूसरी वारदात

            कोरबा: जिले में भारतमाला मार्ग पर सोमवार देर रात चलती कार पर पथराव किया गया। लूट के इरादे से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। कोरबा के मानिकपुर निवासी एक परिवार इस हमले में बाल-बाल बच गया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है।

            मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल निवासी जितेंद्र सोनी अपने दोस्त के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे। बिलासपुर के आगे भारतमाला मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने उनकी चलती कार पर अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

            शनिवार को हुए हमले में महिला की आँख पर गंभीर चोट आई थी
            शनिवार को हुए हमले में महिला की आँख पर गंभीर चोट आई थी
            हमलावर तीन युवक थे,कार क्षतिग्रस्त

            जितेंद्र ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे कोरबा के सर्वमंगला पहुंचकर रुके। इस दौरान कार के दोनों ओर पत्थर लगने के निशान थे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था।

            पीड़ित युवक ने बताया कि हमलावर तीन युवक थे, जिनका इरादा लूटपाट का था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि वे गाड़ी रोकते तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। इस मार्ग पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

            कार की सीट पर कांच के टुकड़े बिखरे हए दिखे

            कार की सीट पर कांच के टुकड़े बिखरे हए दिखे

            इस हफ्ते में ये दूसरी वारदात

            इससे पहले शनिवार को उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा तरदा मार्ग पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान भारतमाला सड़क से गुजर रही एक कार पर तीन से पांच बदमाशों ने पत्थर फेंके थे। एक बड़ा पत्थर कार के शीशे से टकराकर अंदर बैठी एक युवती की आंख में जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

            पत्थर लगने से कॉर्निया क्षतिग्रस्त

            घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट के कारण कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

            हालांकि, सोमवार रात हुई घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories