कोरबा: अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन… 128 अवैध चिरान लकड़ी भी जब्त, वन विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

        कोरबा: जिले के पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में छापेमार कार्रवाई कर एक आरा मशीन और 128 नग चिरान लकड़ी को जब्त किया गया है। यहां से 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। कटघोरा वनमंडल की टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

        जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया का रहने वाला सौखीलाल सतनामी अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन कर रहा है। यहां कटघोरा वनमंडल की टीम ने छापा मारा, तो आरा मशीन बरामद हो गई। टीम ने आरा मशीन को जब्त कर आरोपी सौखीलाल को गिरफ्तार कर लिया।

        अवैध चिरान की लकड़ी भी बरामद।

        अवैध चिरान की लकड़ी भी बरामद।

        वहीं खम्हरिया गांव के ही प्रमोद के घर भी छापा मारा गया, जहां से 128 नग अवैध चिरान की लकड़ी को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ग्रामीणों के खिलाफ वन विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                Related Articles

                Popular Categories