KORBA : पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थो को किया गया नष्ट

              कोरबा (BCC NEWS 24): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में गुरूवार 8 मई को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत  जिले के विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थो को बाल्को पावर प्लांट के भट्ठी(फर्नेस) में विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है। जिसमें  पुलिस, आबकारी , पर्यावरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल है। नष्टीकरण की  सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिष ठाकुर, आबकारी अधिकारी आशा सिंह, पर्यावरण अधिकारी श्री प्रमेन्द्र पांडेय, सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले के कुसमुंडा, दर्री, कोतवाली, बांकीमोंगरा  सहित अन्य थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए कुल 13.424 कलोग्राम गांजा, 1032 नग कैप्सूल एवं 692 नग टेबलेट का नष्टीकरण किया गया है।


                              Hot this week

                              अमेरिका: कमला हैरिस 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही हूं

                              वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने...

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories