Wednesday, February 11, 2026

            कोरबा : मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत, खेलते- खेलते पानी में उतर गई थी

            कोरबा/पाली : ग्राम बनबांधा में एक मासूम बच्ची की डबरी (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। गांव के धनुहार पारा मोहल्ला में निवासरत नील सिंह की पुत्री किरण 2.50 वर्ष व तीन अन्य बच्चे एक साथ खेल रहे थे। रविवार को दोपहर एक बजे खेलते- खेलते तीनों बच्चे घर से लगे डबरी में पहुंच गए। इस दौरान किरण समेत दो बच्चे पानी में उतर गए और डूबने लगे, तब राहगीरों की नजर पड़ी, तो उन्होंने एक बच्ची को बचा लिया, पर दूसरी बच्ची नहीं मिली।

            जानकारी मिलने पर स्वजन समेत ग्रामीण स्थल पर पहुंचे और बच्ची का तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद आखिर मासूम किरण मिली। आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।


                          Hot this week

                          रायपुर : पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): दुर्ग संभायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर...

                          रायपुर : 46 लीटर अवैध शराब जब्त

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध मदिरा...

                          Related Articles

                          Popular Categories