KORBA : जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का कायाकल्प निरीक्षण संपन्न

          कोरबा (BCC NEWS 24): कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य एवं संभाग स्तरीय टीम के द्वारा जिले के सामुदायिक  स्वास्थ्य  केन्द्र कटघोरा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा,करतला तथा रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक  स्वास्थ्य  केन्द्र का निरीक्षण किया गया। कायाकल्प मूल्यांकन टीम में डॉ.गायत्री बॉंधी, संयुक्त संचालक स्वास्थय सेवायें, बिलासपुर, डॉ. रेणूका सामुएल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बिलासपुर, डॉ.प्रदीप टंडन, एसपीएम,रायपुर, डॉ.ऋषिकेश रात्रे, संभागीय क्वालिटी कंसल्टेंट तथा डॉ.देवेन्द्र गुर्जर, हॉस्पीटल कंसल्टेंट शामिल थे। कायाकल्प मूल्यांकन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण , मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ तथा संधारित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।

          निरीक्षण टीम ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय तथा अन्य विभागों का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओ का मूल्यांकन किया। टीम के सदस्यों द्वारा अस्पताल में उपस्थित मरीजों तथा परिजनों से अस्पताल में मिल रही उपचार एवं दिये जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कायाकल्प मूल्यांकन टीम के द्वारा विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए गुणवत्ता में सुधार एवं सेवाप्रदायगी को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के मानकों के अनुरूप् सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकोे को सुनिश्चित करना है। इस प्रकार नियमित मूल्यांकन से स्वास्थ्य संस्थाओं मे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है तथा मरीजों को वेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories