Wednesday, February 11, 2026

            KORBA: अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही…

            कोरबा (BCC NEWS 24): एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बृजलाल पिता मुकुंद से लगभग 20 हजार ईंट, बुधवार पिता गोरेलाल से 10 हजार ईंट और जानकुंवर पति पवन सिंह के ईंट भट्ठे से 25 हजार ईंट जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूछताछ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए ईंट बनाने संबंधित जानकारी दी गई, लेकिन उक्त व्यक्तियों में किसी भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं पाया गया है। कार्यवाही के दौरान जानकुंवर के घर से लगभग 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से भंडारित कोयला भी जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

            हाल ही में एसईसीएल के दीपका अंतर्गत हरदीबाजार में कोयला चोरी के दौरान खदान में दबकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में फिर इस तरह की घटना न हो इस उद्देश्य से कोयला चोरी करने वाले लोगों को समझाइश देने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          Related Articles

                          Popular Categories