KORBA : चोरी हुये नहर ब्रिज के साथ हुआ न्याय, मुख्य आरोपी का तीन मंजिला अवैध मकान को प्रशासन ने किया नेस्तनाबूद

          इस कार्यवाही से अपराधियों को दिया गया कड़ा संदेश, अपराधी कोई भी हो, उसे बक्शा नहीं जायेगा, शासकीय व निगम की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों का होगा यही हश्र

          कोरबा (BCC NEWS 24): रशियन हाॅस्टल के पास स्थित चोरी हुये लोहे के पुल को आज उस वक्त न्याय मिला जब चोरी के मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी कबाड़ माफिया मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी का राताखार स्थित 03 मंजिले अवैध मकान को प्रशासन ने नेस्तनाबूद का मिट्टी में मिला दिया। इस कार्यवाही के माध्यम से प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी चाहे केाई भी हो, बक्शा नहीं जायेगा तथा शासकीय व नगर निगम की छोटी से छोटी सम्पत्ति से लेकर बड़ी सम्पत्ति तक को नुकसान पहुंचाने वालों को उनके किये की सजा अवश्य मिलेगी।
          शहर का कुख्यात कबाड़ माफिया मुकेश साहू  उर्फ बरबट्टी का केारबा शहर के राताखार बस्ती मंे स्थित व शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया 03 मंजिला मकान को आज जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुय ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने पूरे समय तक स्थल पर उपस्थित रहकर कार्यवाही संपादित कराई, वहीं कार्यवाही के दौरान निगम के उपायुक्त नीरज कौशिक, एस.डी.एम. सरोज महिलांगे, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी,  तहसीलदार बजरंग साहू, टी.आई.मोतीलाल पटेल सहित प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अन्य अधिकारी मौके पर डटे रहे।

          नहर ब्रिज चोरी का मास्टर माइंड है मुकेश साहू

          यहाॅं उल्लेखनीय है कि ढोढ़ीपारा से रशियन हास्टल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर के ऊपर लोहे का ब्रिज था, जो लोगों के आवागमन का साधन था, कुछ समय पहले उक्त लोहे के पुल को काटकर चोरी कर लिया गया था, पुलिस की पड़ताल में शहर का कुख्यात कबाड़ माफिया मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी इस चोरी का मास्टर माइंड निकला तथा मुख्य आरोपी के रूप में उस पर केस दर्ज किया गया है, इसी बीच पता चला कि उक्त कबाड़ माफिया ने शहर के राताखार बस्ती में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर 03 मंजिले मकान का निर्माण करा लिया है, प्रशासन ने इस पर आज कार्यवाही की, मकान पर बुलडोजर चलवाया तथा अवैध रूप से बनाये गये उक्त मकान को नेस्तनाबूद कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान जप्त सामग्री को आरोपी मुकेश साहू को विधिवत लिखा पड़ी कर हैंण्डओव्हर किया गया है, यदि उसके द्वारा हैण्डओव्हर सामग्री में हेरफेर किया जाता है तो उसके विरूद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।

          कार्यवाही में अवरोध उपस्थित करने का प्रयास

          कबाड़ माफिया को इस कार्यवाही की भनक पहले ही लग चुकी थी, उसके द्वारा कार्यवाही में अवरोध उपस्थित करने का भरपूर प्रयास किया गया तथा घर पहुंचने के रास्तें में कबाड़ वाहनों व अन्य सामग्रियों को खड़ा कर आने-जाने का मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया था, किन्तु प्रशासन ने इन अवरोधों को समाप्त कर अपनी कार्यवाही प्रारंभ की, वहीं अवरोध उपस्थित करने वाले कबाड़ माफिया के परिवारजनों व अन्य लोगों पर कार्यवाही भी की गई।

          150 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती

          प्रशासन को अंदेशा था कि कबाड़ माफिया के विरूद्ध इस बड़ी कार्यवाही पर अवरोध उपस्थित होने की संभावना है, अतः प्रशासन ने इसके लिये भरपूर तैयारी की थी, वहीं साथ ही 150 से ज्यादा पुलिस बल मौके पर तैनात किये गये थे, अवरोध उपस्थित भी किया गया, किन्तु आरोपी का केाई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया गया।

          अपराधियों को कड़ा संदेश

          शहर में यह बड़ी कार्यवाही कर प्रशासन ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा तथा जो भी व्यक्ति शासकीय सम्पत्ति या निगम की सम्पत्ति, चाहे वह छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी सम्पत्ति हो उसे नुकसान पहुंचाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन की इस कार्यवाही की आमनागरिकों ने भरपूर प्रशंसा की है, इस कार्यवाही से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे तथा वे अपराध करने के पहले सौ बार सोचेंगे। 



                    Hot this week

                    KORBA : छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

                    छात्रावास में अनुचित व्यवहार की जांच के बाद की...

                    KORBA : 08, 14, 15, 16, 22, 25, 27 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को बंद रहेगा पशुवध कार्य

                    कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत...

                    KORBA : सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त

                    सीएमओ कटघोरा व छुरीकला को कारण बताओ नोटिस जारीकोरबा...

                    KORBA : महापौर ने किया एमआईसी का विस्तार

                    कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने...

                    Related Articles

                    Popular Categories