KORBA : कौशल तिहार 2025 का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 21 जुलाई को

        कोरबा (BCC NEWS 24): कौशल तिहार 2025“ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 जुलाई 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे ईलेक्ट्रिकल इन्स्टालेशन, हैल्थ एवं सोशल केयर तथा फील्ड टेकनीशियन ईलेक्ट्रानिक्स कोर्स मे किया जाना है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित हितग्राही जो वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 अथवा 2025-26 मे उक्त ट्रेड मे प्रशिक्षित हुये हैं अथवा प्रशिक्षणरत हैं तथा 22 वर्ष से 45 वर्ष की आयु समूह के हैं उक्त तिहार मे भाग ले सकते हैं । प्रत्येक ट्रेड से चयनित 02 विजेता राज्य स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लेंगे । कौशल तिहार 2025“ का आयोजन मुख्यतः कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर केन्द्रित है । कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना एवं विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना, जो संभवतः वर्ल्ड स्किल्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे । जिला स्तरीय कौशल तिहार मे भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण की वेबसाईट https://cssda.cg.nic.in के कौशल तिहार कालम के क्लिक कर कौशल प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं । केवल पंजीयन किए गए प्रतिभागी ही  जिला स्तरीय कौशल तिहार मे भाग लेने हेतु पात्र होगे ।



                Hot this week

                रायपुर : अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

                आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से किया संवाद, बच्चों की...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

                विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, चित्रों के माध्यम से...

                रायपुर : होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगा लागू

                राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अधिकारियों एवं प्राचार्यों...

                रायपुर : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                अघोरेश्वर भगवान राम जी के चरणों में अर्पित की...

                Related Articles

                Popular Categories