KORBA: जलती स्कूटी का LIVE VIDEO… कोरबा में बदमाशों ने एक्टिवा में लगाई आग, राहगीरों को देखकर भागे; सड़क पर गाड़ी जलकर राख

            KORBA: कोरबा के खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सूनसान सड़क किनारे एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया। राहगीरों देखते ही असामाजिक तत्व मौके से भाग खड़े हुए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है।

            घटना लगभग 12 बजे की है। स्कूटी खरमोरा बस्ती में धू-धूकर जल रही थी। लोगों ने आनन-फानन में रेत और गड्ढे में भरे पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन देखते ही देखते एक्टिवा जलकर खा हो गई।

            कोरबा के खरमोरा बस्ती में स्कूटी जलकर राख हो गई।

            कोरबा के खरमोरा बस्ती में स्कूटी जलकर राख हो गई।

            बदमाशों ने स्कूटी में लगाई आग

            इस घटना के बाद 112 को इसकी सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी चोरी की हो सकती है। इसलिए बदमाशों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि वाहन के दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं थे, जिससे वाहन मालिक का पता किया जा सका।

            कोरबा में बदमाशों ने स्कूटी में लगाई आग।

            कोरबा में बदमाशों ने स्कूटी में लगाई आग।

            CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

            पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जहां लोगों से पूछताछ की। फिलहाल स्कूटी को कौन आग के हवाले किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस चोरी के एंगल से भी जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

                          खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरणखेती से...

                          Related Articles

                          Popular Categories