कोरबा : लोनर हाथी ने ली 3 महिलाओं की जान, पांच मवेशियों को भी मार डाला, वन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप

              कोरबा : एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड) की खदान क्षेत्र के ग्राम रलिया में एक और खैरभवन में दो महिलाओं की लोनर हाथी ने जान ले ली। हाथी ने ग्राम खोडरी में संचालित खटाल के पांच मवेशियों को भी मार डाला। गांव में हाथी के घुसने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप है।

              कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में तीन दिन पहले आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इसमें से एक हाथी भटक कर मदवानी होते हुए फारसवानी पहुंचा यहां से जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा जंगल की ओर चला गया। गुरुवार की रात हाथी कटघोरा वनमंडल के रलिया गांव पहुंचा गया। यहां गायत्री राठौर (45) मार्निंग वाक पर निकली थी। अचानक हाथी को देख कर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। हाथी के आगे बढ़ने पर घायल महिला को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

              रलिया से तीन किलोमीटर आगे ग्राम खोडरी पहुंचे हाथी ने यहां खटाल में पांच मवेशियों को मार दिया। हाथी के आने की सूचना से रलिया, सिरकी, हरदीबाजार, अमगांव सहित आसपास गांव के लोगों में भय का माहौल है। इसे देखते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने हाथी मित्र दल के सदस्य जुटे हैं। रात 10 बजे ग्राम खोडरी से लगे ग्राम खैरभवना मार्ग से गुजरते समय हाथी ने तीजकुंवर पति धन बहादुर (63) व सूरुजा पति मंतराम (43) पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।दोनों महिलाएं हाथी के आने का शोर सुनकर अपना घर छोड़कर दूसरी ओर जा रहीं थीं। इन का घर मिट्टी का है।

              देर रात हाथी को सरईसिंगार से तरदा की ओर जाते देखा गया। इस बीच यह भी जानकारी आई है कि ग्राम बाता, बिरदा की तरफ से तीन और हाथी आते दिखे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories