KORBA : नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिला समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों की ड्यूटी की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु नियमित पेट्रोलिंग कराने तथा प्रश्नपत्र को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित लाने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित जमा कराने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
            इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories