कोरबा: प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जायसवाल को मातृ शोक, कल दोपहर 12 बजे निवास स्थान से निकलेगी अंतिम यात्रा….

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, पत्रकार सोसायटी कोरबा के अध्यक्ष एवं देशबंधू के ब्यूरो चीफ श्री राजेंद्र जायसवाल की माता जी श्रीमती कौशिल्या देवी जायसवाल, निवासी गांधी चौक कोरबा का 82 वर्ष की आयु में आज रविवार देर शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कटघोरा कोरबा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णालाल जायसवाल (गुरूजी) की धर्मपत्नी व पत्रकार राजेंद्र जायसवाल समेत महेन्द्र जायसवाल, पार्षद एवं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, गजेन्द्र जायसवाल की माता थी। वे अपने पीछे पुत्रों समेत नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे गांधी चौक स्थित निवास स्थान से प्रारंभ होगी एवं स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों एवं बस्तीवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कोरबा प्रेस क्लब ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                Related Articles

                Popular Categories