KORBA : महापौर ने निगम क्षेत्र में प्याऊ लगाये जाने के लिए आयुक्त को दिया निर्देश

          कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत प्रति वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी प्याऊ घर बनाया जाता था जिसमें मिट्टी के घड़े में पानी भरकर दिन में राहगीरों को जल सेवा नगर निगम कोरबा के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इस बार भी क्षेत्र की जनता के द्वारा गर्मी के दिन में प्याऊ लगाये जाने की मांग निरंतर की जा रही है। महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए जनता की मांग पर एवं राहगीरों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्थायी प्याऊ काउंटर बनाकर जल सेवा गर्मी के मौसम भर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories