कोरबा: गणतंत्र दिवस पर साकेत में महापौर करेगें ध्वजारोहण…

            कोरबा (BCC NEWS 24): 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद साकेत भवन में  ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे।

            दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए :-  महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र के नागरिकों को दी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी

                          जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से...

                          Related Articles

                          Popular Categories