कोरबा: महापौर कप आयोजन के लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र- पुलिस अधीक्षक

            • आयोजन के दसवें दिवस पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ आयोजन, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की रही विशिष्ट उपस्थिति
            • वार्ड क्र. 15, 31, 54 एवं एल्डरमेन बच्चूलाल मखवानी, मनीराम साहू व गीता गभेल की टीमों ने हासिल की विजयश्री

            कोरबा (BCC NEWS 24): पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने निगम द्वारा आयोजित महापौर कप की सराहना करते हुए कहा है कि महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इस सुंदर आयोजन के लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र हैं, इस आयोजन में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग सम्मिलित हो रहे हैं तथा क्रिकेट मैच का आनंद उठा रहे हैं। उन्हेने कहा कि ऐसे आयोजन से वार्ड व बस्तियों में छिपी हुई खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होने कहा कि जैसा कि मुझे बताया गया है कि सोशल मीडिया में इस आयोजन के लगभग 90 हजार फालोवर हैं जो कि एक बड़ी बात है। यहॉं उल्लेखनीय है कि विगत 14 जनवरी 2023 से घंटाघर स्थित ओपन थियेटर खेल मैदान में नगर पालिक निगम केरबा द्वारा महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 20 जनवरी से टूर्नामेंट के मैचों के दूसरा चक्र प्रारंभ होने के बाद अब तीसरा चक्र भी प्रारंभ हो चुका है तथा प्रथम व द्वितीय चरण में वियजी टीमें अगले चक्र में अपने-अपने मैच खेल रही हैं। आयोजन के दसवें दिवस कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य में मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें तीसरे चक्र की 12 टीमों के मध्य 06 मैच खेले गए, खेले गए मैचों में वार्ड क्र. 15, 31, 54 एवं एल्डरमेन बच्चूलाल मखवानी, मनीराम साहू व श्रीमती गीता गभेल की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों के विरूद्ध मैच खेलते हुए विजयश्री हासिल की। आयोजन के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, टॉस कराया एवं मैच खेल रही सभी टीम के खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ीभावना के साथ खेलने एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किए जाने के संबंध में अपना मार्गदर्शन दिया, इस मौके पर उन्होने आगे कहा कि महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 80 टीमों ने भाग लिया, जो एक महत्वपूर्ण बात है, विगत 10 दिनों से शहर के नागरिक मैच के रोमांचक खेलों का आनंद ले रहे हैं, इस सर्दी के मौसम में यह टूर्नामेंट गर्मी बढ़ा रहा है, निश्चित रूप से यह बहुत सुंदर आयोजन है, मुझे आज यहॉं शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं आयोजन समिति को धन्यवाद देता हॅूं। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, अमरजीत सिंह, कृपाराम साहू,  पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, धरम निर्मले, नारायणदास, प्रेमचन्द्र ज्वाला, गुडडू, अब्दुल रहमान, धनसाय साहू, शाहिद कुजूर, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, बच्चूलाल मखवानी, गीता गभेल, मनीराम साहू, राजेश यादव, मानसाय साहू, सुंदरलाल साहू, कमलेश त्रिपाठी, दीनू महाराज, दविन्दर गांधी आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories