कोरबा: महापौर कप: टूर्नामेंट के बारहवें दिन 05 टीमों ने दिखाया अपना खेल कौशल…

            • प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ पत्रकार श्री नौशाद खान की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आज का आयोजन 

            कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बारहवें दिन आज 05 टीमों ने तीसरे चक्र के क्रिकेट मैच खेलते हुए अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री नौशाद खान की विशेष उपस्थिति में बुधवार के क्रिकेट मैच सम्पन्न कराए गए, इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, ओलंपिक संघ के पदाधिकारी सुरेश क्रिस्टोफर, अनिल द्विवेदी, एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

            नगर पालिक निगम कोरबा के सौजन्य के द्वारा ओपन थियेटर ख्ेल मैदान में विगत 14 जनवरी से प्रारंभ कराए गए महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में है। आयोजन के बारहवें दिन आज वार्ड क्र. 31 व वार्ड क्र. 15 के मध्य, वार्ड क्र. 31 व वार्ड क्र. 13 मध्य तथा एल्डरमेन गीता गभेल  और बच्चू लाल मखवानी टीमों के मध्य खेल खेले गए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री नौशाद खान की विशेष उपस्थिति में बुधवार के क्रिकेट मैच सम्पन्न कराए गए, इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, ओलंपिक संघ के   पदाधिकारी सुरेश क्रिस्टोफर, अनिल द्विवेदी, एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, सुरेश अग्रवाल, कुसुम द्विक्ष्वेदी, भोला साहू, संतोष लांझेकर, ज्वाला पाण्डेय, रामागोपाल यादव, विनय बिंझवार, बसंत चन्द्रा,  गीता गभेल, बच्चू लाल मखवानी, ममता अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, द्रौपदी तिवारी, राजेश यादव, देव जायसवाल, दविन्दर गांधी लक्की, , सुरेश पटेल, पीयूष तिवारी, संजू अग्रवाल आदि के साथ विभिन्न टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि श्री राकेश श्रीवास्तव तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

            कल होगा फायनल- 26 जनवरी को शाम 06 बजे राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच व समापन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत व सम्मानित करेंगे, इसके पूर्व सेमीफायनल मैच भी खेले जाएंगे। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories