कोरबा: 4 अक्टूबर को राजनीतिक दलों की बैठक…

            • सभी विधानसभाओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का होगा अंतिम प्रकाशन

            कोरबा (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में 04 अक्टूबर 2023 को जिले के सभी विधानसभाओं में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस हेतु 4 अक्टूबर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के अंतर्गत 04 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर, 21 – कोरबा, 22 – कटघोरा एवं 23 – पाली तानाखार के सभी मतदान केंद्रों, जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों तथा विहित स्थानों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचकों से संबंधित मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष या प्रतिनिधियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories