कोरबा: डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 05 अक्टूबर को…

            कोरबा (BCC NEWS 24): मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में 05 अक्टूबर 2023 को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

                          फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हरायारायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories