Tuesday, February 17, 2026

              KORBA: विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार

              • राहुल गांधी लगातार भाजपा से डरकर भाग रहे, अमेठी से वायनाड और अब रायबरेली भाग गए
              • कांग्रेसियों को अब समझ जाना चाहिए कि उनका युवराज परिवार की विरासत संभालने लायक नहीं बचा
              • गांधी परिवार ने रायबरेली की जनता की उपेक्षा, अब हराने बैठी है तैयार

              कोरबा (BCC NEWS 24): विधायक भैयालाल राजवाड़े ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। भैया लाल राजवाड़े ने खरगे का बयान हताशा को बताता है। राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं। अमेठी से वायनाड गए, और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं। भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि, डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं। पीएम मोदी जी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं, और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव है, यह जगजाहिर है।

              श्री राजवाड़े ने कहा कि, अमेठी में स्मृति ईरानी जी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है। इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए। अब उन्हें समझ में आ गया है कि, वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है। अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है। बरसों उनकी उपेक्षा हुई है, और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं। और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा। अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है। 


                              Hot this week

                              कोरबा: सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                              रायपुर: आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

                              प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम...

                              रायपुर : जन सुविधा शिविरों से बदल रही सुकमा की तस्वीर

                              9,473 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              कोरबा: जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 20 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु...

                              Related Articles

                              Popular Categories