KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी

          परीक्षार्थी 30 मई तक स्वयं उपस्थित होकर दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

          कोरबा (BCC NEWS 24): शिक्षण सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 10 मई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के पश्चात, प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को विभागीय वेबसाइट पर विधिवत अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थी मॉडल उत्तर का अवलोकन विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in  पर जाकर कर सकते हैं।

          सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदि किसी परीक्षार्थी को जारी किए गए मॉडल उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे इस विषय में अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को कार्यालय कलेक्टर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन भौतिक रूप से प्रस्तुत करना होगा।  दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि डाक, कूरियर अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि की समाप्ति के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा तथा समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वतः अमान्य माने जाएंगे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories