Thursday, February 19, 2026

              KORBA: 80 फीसदी से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने किया मतदान

              • स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से पीवीटीजी को किया गया था जागरूक

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा जिले में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपनी अहम भागीदारी दी। जिले में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के मतदाताओं ने घर से निकलकर मतदान किया। कोरबा ब्लाक के अन्तर्गत पहाड़ी कोरवा वाले ग्राम केराकछार, गेरांव, नकिया, पतरापाली, देवपहरी, ढोकरमना, गढ़उपरोढ़ा, अमलडीहा, बड़गांव, अजगरबहार, चचिया, बेला, लबेद, मदनपुर, माखूरपाली, लेमरू,सिमकेंदा, सतरेंगा, करतला ब्लाक के ग्राम करतला, पीड़िया, बेहरचुंवा, पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के गुडरूमुड़ा, कुटेश्वरनगोई, डोंगरतराई, खोडरी, अमलडीहा, मल्दा, लालपुर, केसलपुर, तानाखार, कटोरीनगोई, कोनकोना तथा ब्लाक के पोटापानी, शिवपुर, कोडार, माखनपुर, डोंगानाला, ईरफ, भण्डारखोल, मांगामार, उड़ता, नुनेरा, डुमरकछार क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया

              कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे थे। इस दिशा में विशेष पिछड़ी जनजाति मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप की गतिविधियां आयोजित कर लोकतंत्र के निर्माण में उनकी भागीदारी को बताया गया और मतदान दिवस को आदर्श मतदान केंद्र,सेल्फी पॉइंट बनाकर उन्हें प्रेरित किया गया।

              इसी का परिणाम है कि कोरबा जिले में विशेष पहचान रखने वाले 80 फीसदी विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories