KORBA : डिजनीलैंड मेला के तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा जिला के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिजनीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले फूड पाइजनिंग के शिकार तीन लोगों की मौत की खबर ने दुखित कर दिया है । कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की है व जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतको को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज का ध्यान रखने को कहा है। बताया गया है कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिजनीलैंड मेले की है। मृतकों में 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान हैं, तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 


                              Hot this week

                              रायपुर : हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम कोदवा की तस्वीर

                              जल जीवन मिशन से दूर हुआ पेयजल संकट, ग्रामीणों...

                              Related Articles

                              Popular Categories