कोरबा: मुड़ापार हेलीपैड बना मारपीट का अखाड़ा… छात्रों के दो गुट में जमकर हाथापाई; 6 को गंभीर चोट आई, प्रेम प्रसंग में विवाद की बात आ रही सामने, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराया मामला

            कोरबा: शहर के बीचोंबीच बना मुड़ापार हेलीपैड शुक्रवार को अखाड़े में हुआ तब्दील हो गया। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एनसीडीसी स्कूल के छात्रों और बाहरी युवकों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते कहासुनी और फिर मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना में करीब 6 छात्रों को चोट आई है, लेकिन किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

            मारपीट करने वाले दोनों पक्ष लगभग 30 से 40 की संख्या में थे। इस घटना की जानकारी एनसीडीसी स्कूल प्रबंधन को मिली, लेकिन किसी ने भी मारपीट को रोकने का प्रयास नहीं किया। मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष मानिकपुर चौकी पुलिस पहुंचे, जहां पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया।

            घटना में कई छात्र घायल।

            घटना में कई छात्र घायल।

            मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। छात्र कक्षा नौवीं और दसवीं के बताए जा रहे हैं और मारपीट करने वाले दोनों पक्ष नाबालिग हैं। प्रेम प्रसंग में मारपीट होना बताया जा रहा है। एक पक्ष स्कूल का और दूसरा पक्ष बाहर का है, जो विवाद करने स्कूल पहुंचे हुए थे। इस मामले को लेकर एनसीडीसी स्कूल प्रबंधन को भी बुलाया गया, लेकिन अब तक बयान दर्ज कराने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। घटना की जांच फिलहाल की जा रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories