कोरबा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी को मनाया जाएगा जिला स्तरीय समारोह…

            कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी सुबह 11 बजे से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय घंटाघर में आयोजित किया जाएगा। तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर कोरबा श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री विजेंद्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नूतन सिंह कंवर, नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

                          09 नवंबर 2026 को रहेगा सामान्य अवकाशरायपुर (BCC NEWS...

                          Related Articles

                          Popular Categories