Korba News: नशे में पति ने पत्नी को चूल्हे में जिंदा झोंका… किचन में मिली आंगनबाड़ी सहायिका की अधजली लाश; पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

        कोरबा: जिले के ग्राम डुमरमुड़ा में नशे में धुत शख्स ने पत्नी से मारपीट करने के बाद उसे चूल्हे में जिंदा झोंक दिया। आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर (45) की लाश किचन में अधजली हालत में मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

        ग्राम डुमरमुड़ा निवासी आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर और पति कृष्णा टेकाम के बीच रिश्ते भी अच्छे नहीं थे और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों को शराब पीने की भी लत थी। शनिवार को पति-पत्नी ने जमकर महुआ शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

        घटना की सूचना मिलने पर जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस।

        घटना की सूचना मिलने पर जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस।

        हत्या के बाद गुमराह करने की कोशिश की

        कटघोरा SDOP पंकज ठाकुर ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने बृज कुंवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को किचन के जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वो गांव के ही जंगल में चला गया, ताकी लोगों को गुमराह किया जा सके और लगे कि मौत खाना बनाते वक्त चूल्हे में गिरकर हो गई है।

        वारदात के वक्त बेटा काम पर गया था

        वारदात के वक्त घर में पति-पत्नी ही थे। बेटा बोरवेल कंपनी में काम पर गया हुआ था। लिहाजा, पत्नी को मारने के बाद कृष्णा जंगल भाग गया था। वहां से वह देर शाम को घर लौटा। उसने पत्नी के मरने की जानकारी पुलिस और गांववालों को दी।

        महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

        महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

        पूछताछ में हुआ पुलिस को पति पर शक

        घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले मौके पर जमा हो गए। इसके बाद बांगो पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ करने पर आरोपी गोल-मोल जवाब दे रहा था, जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया।

        पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना के वक्त वो शराब के नशे में धुत था। मारपीट के बाद पत्नी को जलाकर उसकी हत्या कर दी। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए घर से चला गया। कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी

        पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजन को सौंपा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

                प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी

                बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से...

                Related Articles

                Popular Categories