KORBA: कांग्रेस का अब बुथ चलो अभियान… सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई दिग्गज नेता आज कोरबा जिले में

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश पर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के मार्ग दर्शन में बुथ चलो अभियान चलाया जाना तय किया गया है। बुथ चलो अभियान का शुभारंभ 26 जून 2023 को बस्तर संभाग से प्रारंभ हो चुका है। कोरबा जिले के हर विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान 29 जून से प्रारंभ हो रहा है।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में जोन, वार्ड, बुथ कमेटी के पदाधिकारियेां एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को साथ में लेकर प्रत्येक बुथ में बुथ स्तर पर बैठक लें और मतदाता सूची का अवलोकन करें, साथ ही छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वायें।
              श्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, एआईसीसी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विज जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दिशा निर्देश पर बुथ चलो अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक कांग्रेस नेता का चयन किया गया है, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्र के बुथ स्तर तक पहुंचेंगे। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के लिए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विजय जांगिड़, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए कोरबा के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के अलावा ब्लॉकवार प्रभारी के रूप में पंकज शर्मा को कोरबा ग्रामीण द्वारिकाधीश यादव को पाली, शफी अहमद को पोड़ी उपरोड़ा, गुरप्रीत बाम्बरा को करतला, प्रमोद नायक को कटघोरा ग्रामीण, शिव सिंह ठाकुर को दीपका नगर, महेन्द्र चन्द्राकर को बरपाली, रामकुमार पटेल को पसान, विनय भगत को हरदीबाजार, यू. डी. मिंज को दर्री जमनीपाली, सन्नी अग्रवाल को बांकीमोंगरा, बालकृष्ण पाठक को बालको, श्रीमती हेमा देशमुख को कोरबा शहर ब्लॉक के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

              जिसमें कोरबा विधानसभा के प्रभारी श्रीमती ज्योत्सना महंत, रामपुर विधानसभा के प्रभारी विजय जांगिड़, पाली तानाखार विधानसभा के प्रभारी डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ साथ कोरबा ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी पंकज शर्मा, बांकीमोंगरा ब्लॉक के प्रभारी सन्नी अग्रवाल, बरपाली ब्लॉक के प्रभारी महेन्द्र चन्द्राकर, पसान ब्लॉक के प्रभारी रामकुमार पटेल दिनांक 30 जून को कोरबा पहुंचकर अपने विधानसभा व ब्लॉक क्षेत्र में बुथ चलो अभियान का शुभारंभ करायेंगे।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि बुथ चलो अभियान के दौरान बूथ वार मतदाता सूची का परीक्षण, बुथ कमेटी का परीक्षण किया जाना आवश्यक है, वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है। इसके अलावा जोन एवं वार्ड कमेटियों का परीक्षण भी किया जावेगा।

              श्रीमती सपना चौहान ने उक्त कार्यक्रम में वार्ड, जोन व बुथ कमेटी के सभी सदस्यों के साथ जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, इंटक, सेवादल, पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजनों को सम्मिलित होने आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories