KORBA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक

              कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन मंत्री के सी रेणुगोपाल एवं छ.ग. प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि इस क्षेत्र में हमारे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से मेहनत करना प्रारम्भ कर दिया है। इसी मद्देनजर से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को इस क्षेत्र की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

              पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का प्रमुख लक्ष्य लेकर दिल्ली प्रवास पर है। श्री अग्रवाल को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कोरबा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अखिल भारतीय कमेटी के प्रति आभार जताया है।


                              Hot this week

                              KORBA : “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा

                              विश्व रक्तचाप दिवसकोरबा (BCC NEWS 24): उच्च रक्तचाप के...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास

                              ’जूनियर वर्ल्ड कप में बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण...

                              KORBA : खुले वाहन में कचरा परिवहन करने, साफ-सफाई कार्यो में कोताही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्वच्छता कार्य एजेंसियों व निगम...

                              Related Articles

                              Popular Categories