KORBA: 26 जनवरी को डाॅ. विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण…

            • गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

            कोरबा (BCC NEWS 24): गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर  विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश विभागों को दिया गया है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबाॅल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा में आयोजित होगा। 26 जनवरी को प्रातः 08ः58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 08ः59 को मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन, प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन पश्चात् प्रातः 09ः25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 10ः10 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, प्रातः 10ः35 प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे एवं प्रातः 10ः45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, के्रडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

                          प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                          रायपुर : हार-जीत से किसी की काबिलियत कम नहीं होती, खेल में भाग लेना भी बड़ी उपलब्धि-महापौर मंजूषा भगत

                          ओवरऑल चौंपियनशिप में रायपुर रहा प्रथम26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा...

                          रायपुर : लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

                          अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथरायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories